Benefits of Indian Spices : भारत के मसाले दुनियाभर में मशहूर हैं। स्वाद के अलावा ये सेहत की नजर से भी बेहद फायदेमंद होते हैं। इनका इस्तेमाल करके आप एसिडिटी कब्ज और अपच से राहत पा सकते हैं। बता दें सही तरीके से इनका सेवन किया जाए तो आपकी सेहत से जुड़ी कई तकलीफों का हल मिल सकता है। आइए जानते हैं ऐसे पांच भारतीय मसालों के बारे में।
हींग
एसिडिटी और खट्टी डकारों से अगर आप भी परेशान हैं, तो इसके लिए हींग का सेवन काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। अपच, एसिडिटी और पेट से जुड़ी तमाम तरह की समस्याओं के लिए ये हींग मददगार साबित होती है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो इलाज के लिए काफी कारगर होते हैं।
दालचीनी
आपको भी अक्सर गैस या अपच की शिकायत रहती है, तो दालचीनी को चाय या खाने में डालकर सेवन करना काफी फायदेमंद रहता है। इससे नेचुरली आपका पाचन तंत्र मजबूत होता है और खाने का स्वाद भी दोगुना हो जाता है।
अजवाइन
अजवाइन का सेवन भी पेट से जुड़ी तमाम तरह की समस्याओं के लिए फायदेमंद होता है। गैस और एसिडिटी ठीक करने के लिए ये काफी कारगर मानी जाती है। इसमें मौजूद थाइमोल तेल, गैस्ट्रिक रस छोड़ता है जिससे एसिडिटी में राहत मिलती है। हर किचन में ये आसानी से मिल जाती है।
जीरा
जीरे के बिना किसी भी छोंक का स्वाद फीका ही रहता है। भारतीय खान-पान में इसे ज्यादातर डिशेज में शामिल किया जाता है। आप इसे गैस पर सूखा भूनकर भी गर्म पानी से खा सकते हैं। वहीं, सुबह-सवेरे खाली पेट इसके सेवन से डाइजेशन बेहतर होता है।
अदरक
पाचन प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए अदरक का सेवन बेहद जरूरी माना जाता है। पेट फूलना या ब्लोटिंग जैसी तकलीफों से राहत दिलाने में भी ये काफी उपयोगी होता है। सर्दी-खांसी में भी ये एक रामबाण की तरह काम करता है।