Join WhatsApp Join Telegram
Photo of author


Share करें ..

News Category

मनोरंजन

Deepika Padukone Pregnancy News 2024 : Good News! माता-पिता बनने वाले हैं Power Couple दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह, इस महीने हो सकता है बच्चे का जन्म!

Deepika Padukone Pregnancy News
 
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
 

Deepika Padukone Pregnancy News : एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के पॉपुलर कपल हैं। दोनों अपनी ऑनस्क्रीन के साथ-साथ ऑफस्क्रीन केमिस्ट्री को लेकर भी हमेशा चर्चा में रहते हैं। दीपिका और रणवीर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। वह तरह-तरह की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर अपने फैंस को अपडेट करते रहते हैं। अब दीपिका ने अपने फैंस को एक बड़ी खुशखबरी दी है।

Deepika Padukone Pregnancy News

दीपिका और रणवीर जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। दीपिका ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर कर ये खुशखबरी दी है। इस इन्स्टाग्राम पोस्ट में दीपिका ने ‘सितंबर 2024’ लिखा है और नीचे अपना और रणवीर का नाम लिखा है। साथ ही इस पोस्ट में एक छोटे बच्चे के कपड़े और खिलौनों की पोस्ट भी बनाई है। दीपिका की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल (Deepika Padukone Pregnancy News) हो रही है। इस खुशखबरी के बाद फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड के कई लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं।

Deepika Padukone Pregnancy News – दीपिका और रणवीर ने शेयर कियी पोस्ट

Deepika Padukone Pregnancy News

कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर दीपिका की प्रेग्नेंसी (Deepika Padukone Pregnancy News) को लेकर चर्चा चल रही थी। खासकर उन तस्वीरों और वीडियो के बाद जो BAFTA अवॉर्ड्स के दौरान वायरल हुए थे। आखिरकार, दीपिका ने खुद सोशल मीडिया पर खुशखबरी शेयर कर सबको चौंका दिया।

दीपिका ने एक इंटरव्यू में कहा था, ”रणवीर और मुझे बच्चे बहुत पसंद हैं। हम उस दिन का इंतजार कर रहे हैं जब हमारे घर में एक नया सदस्य प्रवेश करेगा।

 

 

दीपिका और रणवीर ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर कर फैंस को खुशखबरी दी है। दीपिका और रणवीर ने सोशल मीडिया पर शेयर की गई पोस्ट में लिखा, ”सितंबर 2024”. इसका मतलब है कि दीपिका और रणवीर के घर सितंबर महीने में बच्चे का आगमन होगा।

 

दीपिका और रणवीर की लव स्टोरी

Deepika Padukone Pregnancy News

दीपिका और रणवीर की लव स्टोरी ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ से शुरू हुई थी। इस फिल्म में दोनों ने पहली बार साथ काम किया, और इसके बाद ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘पद्मावत’ जैसी फिल्मों में उनकी जोड़ी ने खूब धूम मचाई। छह साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद, 14 नवंबर, 2018 को रणवीर और दीपिका ने शादी कर ली। इटली में हुई इस शाही शादी की चर्चा खूब रही! आपको बता दें, 2015 में ही रणवीर और दीपिका की गुपचुप सगाई हो गई थी, जिस बात का खुलासा बाद में रणवीर ने एक इंटरव्यू में किया।

दीपिका और रणवीर की फिल्में

Deepika Padukone Pregnancy News

दीपिका और रणवीर के लिए साल 2023 कमाल का रहा! पिछले साल दीपिका की ‘पठान’ और ‘जवान’ जैसी फ़िल्में सुपरहिट साबित हुईं, साथ ही रणवीर की ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। अभी हाल ही में, यानी 25 जनवरी को रिलीज़ हुई ‘फाइटर’ में दीपिका का जलवा बिखरा, जिसमें उनके साथ ऋतिक रोशन ने धूम मचाई है। और तो और, रोहित शेट्टी की ‘सिंघम अगेन’ और ‘कल्कि 2898 AD’ जैसी फ़िल्में भी जल्द ही रिलीज़ होने को तैयार हैं।

 

यह भी पढ़ें :- 

 
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
 
Photo of author

Share करें ..





यह भी पढ़ें :



यह खबरें भी पढ़ें :

12313 Next


You cannot copy content of this page

Discover more from DailyKhabarBulletin.com

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading